फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वागत सीएम साहब...उम्मीद है आज जिला बनाने का वाद पूरा करेंगे

Tue, 16 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी तोशाम रोड पर सड़क पर उठने वाली धुल के लिए मशीन के जरिए किया छिड़काव। संवाद
विज्ञापन
हांसी/हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा चुनाव के बाद मंगलवार को पहली बार हांसी में विकास रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने 17 अगस्त 2024 को अनाज मंडी आयोजित जन आशीर्वाद रैली में हांसी को पूर्ण जिला बनाने का वादा किया था। उम्मीद है सुबह 9.30 बजे नई ऑटो मार्केट में होने वाली रैली में यह वादा आज पूरा करेंगे। हांसी सहित पूरे जिलेवासियों की निगाहें उनके संबोधन पर टिकीं रहेंगी। जिलाधीश महेंद्र पाल ने मुख्यमंत्री के दौरे के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर धारा 163 लागू की है।
विज्ञापन

हांसी को जिला बनाने की मांग पिछले 12 वर्षों से उठाई जा रही है। जन आशीर्वाद रैली में सीएम ने पूरे विश्वास के साथ कहा था कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हांसी में डीसी बैठेगा। ऐसे में बीते एक सप्ताह से चर्चाएं गर्म हैं। भाजपा से जुड़े नेता जिला बनने की घोषणा को लेकर आश्वस्त हैं। प्रशासन की ओर से भी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। हांसी लघु सचिवालय में डीसी कार्यालय तय करने की तैयारी की जा चुकी है।
जिला बनाने से पहले व्यापक स्तर पर बदलाव होंगे
कानूनी विशेषज्ञों व राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अभी हांसी को जिला नहीं बनाया जाएगा। जिला बनाने के लिए व्यापक स्तर पर बदलाव होंगे। इससे भिवानी जिले का बवानीखेड़ा भी प्रभावित होगा। सिवानी को भी हिसार में शामिल करने पर निर्णय हो सकता है। आदमपुर को भी उपमंडल का दर्जा देने की योजना है। हांसी व नारनौंद को मिलाकर जिला घोषित करें तो इसमें 125 गांवों की शर्त पूरी नहीं हो पा रही। दूसरा कारण यह है कि 2026 में जनगणना भी होनी है। उसके बाद परिसीमन भी होना है। ऐसे में अभी जिला घोषित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सप्ताह में एक-दो दिन के लिए बैठाया जा सकता है डीसी
हांसी को जिला न बनाया जाए तो यहां डीसी को सप्ताह में एक या दो दिन के लिए बैठाया जा सकता है। ऐसा करने से सीएम का हांसी में डीसी बैठाने का वादा पूरा हो जाएगा और जिला बनाने की अड़चनों को लेकर भी बाधा नहीं आएगी। महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर चलाए गए आंदोलन को लेकर सरकार ने इसी तरह का विकल्प अपनाया था। जिला मुख्यालय नारनौल में रहने के बाद सप्ताह में एक दिन डीसी महेंद्रगढ़ उपमंडल कार्यालय में सुनवाई करते हैं।
2013 से की जा रही है मांग
हांसी को जिला बनाने की मांग पहली बार जून 2013 में हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति ने उठाई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2016 में अनाज मंडी में हुई रैली में हांसी को पुलिस जिला बनाया। तब से यहां पुलिस अधीक्षक बैठते हैं, लेकिन अब पूर्ण राजस्व जिला बनाने का अभी इंतजार है।
अगस्त 2024 में की थी जिला बनाने की घोषणा
17 अगस्त 2024 को हांसी में मुख्यमंत्री की रैली थी। रैली से दो दिन पहले ही विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगी थी। तब रैली में आए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा था कि दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही हांसी को जिला बनाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने हांसी में कोई रैली नहीं की है। हालांकि तीन महीने पहले खेतों में जलभराव का निरीक्षण करने के लिए आए थे।
77 करोड़ रुपये के कार्यों का होगा उद्घाटन व शिलान्यास
मुख्यमंत्री नायब सैनी 77 करोड़ रुपये की लागत की 3 विकास परियोजना का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। 61 करोड़ 44 लाख रुपये लागत वाली बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए पानी प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास करेंगे। ढंढेरी में 7.42 करोड़ रुपये व लोहारी राघो गांव में 8.44 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 33 केवी बिजली सब स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।
-

जिला मुख्यालय के अलावा अन्य मुख्य मांगे

- बस अड्डे का पुनरोद्धार -

नागरिक अस्पताल 100 बेड का बनाना

- करीब 8 एकड़ में स्टेडियम का निर्माण

- हांसी में बहुतकनीकी संस्थान बनाना

- भिवानी रोड से गीता चौक तक साउथ बाईपास


विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत में लोगों ने शहर को पूरी तरह से सजाया हुआ है। उनसे जिला बनाने की मांग भी रखी जाएगी। - विनोद भयाना, विधायक, हांसी
-
सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों व वॉच टावरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। क्विक रिस्पॉन्स टीम, रिजर्व फोर्स, महिला पुलिस बल व ट्रैफिक पुलिस को विशेष रूप से तैनात किया गया है। - अमित यशवर्धन, एसपी।
-
बॉक्स ...............
फोटो संख्या 6हांसी के इतिहास पर बनाया लोक गीत
विकास रैली में हांसी का इतिहास बताने के लिए प्रशासन की तरफ से गीत तैयार कराया गया है। गीत में हांसी में प्राचीन समय में बनने वाली तलवारों, सूफी संत, चंदगी राम, लाल सड़क, चारों गेट, काली देवी मंदिर का जिक्र है। इस तरह का गीत पहली बार तैयार किया गया है, जिस पर कई लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। गीत के बोल होंगे के के देख्या हांसी ने, इतिहास की सारी बात सुनो।
अधिकारियों ने रैली स्थल का जायजा लिया
मुख्यमंत्री की विकास रैली को लेकर पुलिस-प्रशासन की तरफ से सात जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रैली स्थल पर प्रवेश से पूर्व सुरक्षा जांच, बैरिकेडिंग, डॉग स्क्वॉयड व मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सघन जांच की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन व एसडीएम राजेश खोथ ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। श्री कृष्णा प्रणामी स्कूल में हेलिपेड तैयार किया गया है। रैली में हिसार व तोशाम की तरफ से आने वाले व्यक्ति रैली स्थल में तोशाम रोड की ओर से प्रवेश करेंगे। दिल्ली, भिवानी व जींद रोड की तरफ से आने वाले व्यक्ति नई ऑटो मार्केट के उत्तर दिशा की ओर से प्रवेश करेंगे।
यहां होगी वाहनों की पार्किंग
हिसार की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पुरानी ऑटो मार्केट, बस स्टैंड के समीप राधा एन्क्लेव व आंबेडकर चौक के समीप पुराना कारखाना में पार्किंग बनाई गई है। तोशाम की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए नई ऑटो मार्केट के पीछे इम्प्लाइज कॉलोनी में, भिवानी, दिल्ली व जींद की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए काली देवी चौक से भिवानी रोड पर नई ऑटो मार्केट के अंदर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें