फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस, अभी राहत के आसार नहीं

Thu, 19 May 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड - फोटो : bureau
विज्ञापन
पिछले तीन दिन से तापमान में रोजाना एक डिग्री सेल्सियस का उछाल आने से बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार भी नहीं हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो अगले 3-4 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मई महीने में इतना अधिक तापमान इससे पहले 2003 में रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद वर्ष 2010 में मई महीने में 46.7 डिग्री सेल्सियस मई माह में सर्वाधिक तापमान रहा था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गर्मी अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस माह में आने वाले दिनों में गर्मी का और कहर बढ़ेगा। साथ ही जून में भी गर्मी का कहर रहेगा।

मई महीने के गर्म दिन
26 मई   2010     अधिकतम तापमान 46.7
20 मई    2011   अधिकतम तापमान   45.0
31 मई    2012   अधिकतम तापमान   45.3
19 मई     2013    अधिकतम तापमान 46.0
01 मई   2014       अधिकतम तापमान 45.0
23 मई  2015         अधिकतम तापमान 45.5

इस महीने के गर्म दिन
02 मई 43.4
03 मई 45.5
13 मई 44.0
16 मई 44.5
17 मई  45.0
18 मई 46.8

हीट स्ट्रोक से बचें
1. तेज धूप और लू में बाहर न निकलें।
2. नींबू, नमक पानी का सेवन करना चाहिए।
3. धूप में बाहर से आते ही सिर गीला न करें।
4. बाहर से आने के तुरंत बाद पानी का सेवन न करें।
5. ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए।
6. तले-भुना भोजन कम से कम खाएं।
7. तीन से पांच लीटर पानी रोजाना पीएं।
8. मौसमी फल टमाटर, खीरा, ककड़ी, तरबूज ज्यादा उपयोग करें।

फिलहाल राहत नहीं
एचएयू मौसम विभाग के अनुसार 21 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। बीच में हल्के बादल तथा कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। अगले तीन दिन में तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 6 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें