फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 2.50 करोड़ रुपये से चार अंडरपास में होगी वाटर प्रूफिंग, 20 हजार की आबादी को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के 4 अंडरपास में वाटर प्रूफिंग का कार्य करवाया जाएगा। इसमें तीन अंडरपास शहर के हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने करीब 2.50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट मंजूरी किया है। वाटर प्रूफिंग के बाद अंडरपास में पानी के रिसाव की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस कार्य से करीब 20 हजार की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से तैयार करवाए गए अंडरपास में पानी रिसाव की समस्या आ रही है। इस वजह से बिना बारिश के भी इन अंडरपास में जलभराव रहता है। इससे लोगों को अंडरपास से आवागमन करने समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर पैदल राहगीरों को ज्यादा समस्या झेलनी पड़ती है। हालांकि इस समस्या के पीछे अधिकारियों का कहना है कि भूजल स्तर ऊपर आने के कारण अंडरपास में ये समस्या आ रही है।
-
इन अंडरपास में करवाई जाएगी वाटर प्रूफिंग
अधिकारियों के अनुसार सूर्य नगर अंडरपास, सेक्टर 1-4 अंडरपास, कैमरी रोड अंडरपास और मुकलान-देवां अंडरपास में वाटर प्रूफिंग करवाई जाएगी। प्रत्येक अंडरपास की वाटर प्रूफिंग पर करीब 60-70 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। वहीं रेलवे की तरफ से पटेल नगर अंडरपास में वाटर प्रूफिंग कार्य करवाया जा रहा है। इस अंडरपास में भी पानी रिसाव की काफी समस्या रहती है।
विज्ञापन


आगे ये रहेगी प्रक्रिया
इस कार्य के लिए अभी एस्टीमेट को मंजूरी मिली है। अब इसका डिटेल एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर अलॉटमेंट के बाद ठेकेदार इस कार्य को शुरू कर देगा।
-
कितनी आई थी लागत
सूर्य नगर रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास का उद्घाटन 25 नवंबर 2024 को हुआ था। इस प्रोजेक्ट के निर्माण पर करीब 79 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वहीं कैमरी रोड रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास फरवरी 2023 में बनकर तैयार हुआ था। इसकी निर्माण लागत करीब 40 करोड़ रुपये रही।

स्थानीय निवासी लंबे समय से उठा रहे थे मांग
स्थानीय लोग इन अंडरपास में पानी के रिसाव की समस्या लंबे समय से उठा रहे थे। इस समस्या के कारण लोगों ने कैमरी रोड अंडरपास का इस्तेमाल करना ही छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 8 माह में इस अंडरपास में करीब एक फुट तक पानी भरा हुआ है। पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने इस समस्या के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया था।
-
इन अंडरपास की वाटर प्रूफिंग का एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा हुआ था। इस एस्टीमेट को मंजूरी मिल गई है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- जतिन खुराना, एक्सईएन, बीएंडआर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें