फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जलभराव गंभीर समस्या, स्थायी समाधान नहीं किया तो दिल्ली तक छेड़ेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बास। गांव पुट्ठी के मुख्य द्वार पर मंगलवार को जलभराव की समस्या पर पंचायत हुई। अध्यक्षता राजेश पुट्ठी और बलजीत पुट्ठी ने की। किसान नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे गांव से लेकर दिल्ली तक आंदोलन छेड़ेंगे।
पंचायत में भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विकास सीसर और भारतीय किसान यूनियन के युवा अध्यक्ष रवि आजाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पंचायत में पुट्ठी, बास, मोहला, बड़छप्पर, उगालन, भकलाना, सीसर, खरबला, बडाला, भाटोल, गढ़ी, सिंघवा, मदनहेड़ी सहित आसपास के गांवों के किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पंचायत में सभी ने एक सुर में जलभराव की समस्या पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि हजारों एकड़ जमीन पानी में डूबी हुई है, खेतों में खड़ी फसलें सड़ चुकी हैं, ट्यूबवेल बंद पड़े हैं, मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा है।
लैंड पुलिंग और स्मार्ट मीटर योजना का विरोध : पंचायत में किसान नेताओं ने सरकार की लैंड पुलिंग योजना और स्मार्ट मीटर योजना पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लैंड पुलिंग योजना के तहत 35,500 एकड़ जमीन अधिग्रहित करना चाहती है, जिसका किसान हर हाल में विरोध करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, स्मार्ट मीटर योजना को किसानों ने उपभोक्ताओं के खिलाफ षड्यंत्र बताया और कहा कि वे अपने गांवों में किसी भी हालत में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। किसानों ने कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर अजीत बोदी, सुरेंद्र श्योराण, उदयवीर, बलवान, जवाहर, बलजीत, राजेश, जगदीश, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें