फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: साढ़े चारे घंटे हुई बारिश से बढ़ी ठिठुरन, हांसी में हुआ जलभराव

Sun, 12 Jan 2025 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 बारिश के दौरान हांसी में बस स्टैंड के पिछले बाजार से गुजरते लोग। 
विज्ञापन
हांसी। उपमंडल में शनिवार को लगातार साढ़े चार घंटे तक हल्की बारिश होती रही। लगातार हुई बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन भी बढ़ गई। हालांकि बारिश के चलते धुंध में कमी आई।
विज्ञापन

जिससे दृश्यता बेहतर हुई। शनिवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। दोपहर 12:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद दोपहर एक बजे बारिश शुरू हुई और शाम पांच बजे तक जारी रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों के साथ पैदल आने जाने वाले लोगों को भी समस्या हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत उमरा गेट पर पुरानी सब्जी मंडी के बाहर हुई। यहां पर कीचड़ के कारण कई लोग गिरते-गिरते बचे। वहीं बारिश को देखते हुए दुकानदारों ने भी समय से पूर्व अपनी दुकानें बंद कर दीं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें