हिसार में स्टेडियम के बाहर बैठे युवा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हिसार में बरसात के कारण महावीर स्टेडियम में पानी भर गया है। इसके चलते सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की प्रैक्टिस बाधित होने के कारण गुस्साए युवाओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में युवा महावीर स्टेडियम के बाहर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते लघु सचिवालय पहुंचे और विरोध जताया।
युवाओं को देखते हुए लघु सचिवालय के बाहर पुलिस तैनात रही। सेना भर्ती अगस्त माह में शुरू होगी। युवा तैयारी में जुटे हुए है। मगर गुरुवार को हुई बारिश के कारण स्टेडियम में पानी भर गया। आज तक खेल विभाग स्टेडियम में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कर पाया है। थोड़ी सी बारिश में स्टेडियम पानी से लबालब हो जाता है। इसके चलते खिलाड़ियों की भी प्रैक्टिस बाधित होती है।