फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पीएलए सेक्टर में आखिरी छोर तक नहीं पहुंच रहा पानी

विज्ञापन
 एचएसवीपी के एक्सईएन पवन वर्मा से मुलाकात करने पहुंचे पीएलए सेक्टरवासी।
विज्ञापन
हिसार। पीएलए निवासी बुधवार को पेयजल समस्या को लेकर एचएसवीपी के एक्सईएन पवन वर्मा से मिले। सेक्टरवासियों ने कहा कि उनके क्षेत्र में आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। एक्सईएन ने जेई राहुल को मौके पर जाकर पेयजल सप्लाई की जांच करने के निर्देश दिए। एक्सईएन के मुताबिक जेई ने मौके पर जाकर कुछ घरों में पेयजल सप्लाई जांची। इस दौरान घरों में पूरे प्रेशर के साथ पानी आता मिला।
विज्ञापन

इससे पहले पीएलए सेक्टरवासी आरडब्ल्यूए प्रधान सतपाल ठाकुर के नेतृत्व में एचएसवीपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एक्सईएन पवन वर्मा से मुलाकात की। सतपाल ठाकुर ने एक्सईएन को बताया कि कुछ सेक्टरवासियों ने पेयजल लाइन पर डायरेक्ट मोटर लगाई हुई है, जिस कारण से आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा सेक्टर के साथ लगती कॉलोनी के लोगों ने भी एचएसवीपी की पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन किए हुए हैं। उन सभी अवैध पानी के कनेक्शन को भी काटा जाए। साथ ही जिन सेक्टरवासियों ने डायरेक्ट पानी की मोटर लगा रखी है, उन्हें नोटिस दिए जाए।
एक्सईएन ने जेई राहुल को आदेश जारी किया कि वह सेक्टर में जाकर पीने के पानी की स्थिति की जांच करें। साथ ही पानी की लाइन पर जितने भी अवैध कनेक्शन किए हैं, उन्हें 24 घंटे के अंदर निरस्त करें। वहीं पानी की लाइन पर डायरेक्ट मोटर लगाने वालों को नोटिस दिए जाए। एक्सईएन ने आरडब्ल्यूए प्रधान से कहा कि वह पानी की लाइन पर डायरेक्ट मोटर लगाने वालों के बारे में सूचना दें, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर कृष्ण दुआ, योगेश मधु शर्मा, युगल किशोर शर्मा, डॉ. नीतिन, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें