हांसी घायल बच्चे को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे परिजन।
हांसी। भिवानी रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहा 16 वर्षीय किशोर ट्राली में ईंट लोडिंग करते समय घायल हो गया। ईंटें लोड करते समय वह नीचे गिरा। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
घटना की जानकारी देते हुए भिवानी के हनुमान गेट निवासी लक्ष्मी ने बताया कि वह सुबह 11 बजे के करीब शहर के नजदीक एक भट्ठे पर ईंट ढोने का काम कर रही थी। उसका बेटा अमन भी ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। लक्ष्मी ने बताया कि जब वह और उसका बेटा अमन ईंटों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर रहे थे। तभी अमन अचानक सीढ़ी से नीचे गिर गया। नीचे रखी लोहे की रॉड उसकी छाती में लगीं। जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में लाया गया। अमन की मां लक्ष्मी ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के कारण अमन उसके साथ काम करने ईंट भट्ठे पर आता था। अमन के माता-पिता भट्टे पर ईंटें ढोने का काम करते हैं। स्कूल की छुट्टी पड़ने पर वह अमन को भी अपने साथ काम पर ले जाते थे।