फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए हुडा अाॅफिस में ढ़ाेल बजाया, अफसर बाोले-टैंकर मंगवा लाे, भ्ाुगतान करेंगे

Tue, 25 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला/ब्सूूरे/हिसार
विज्ञापन
पानी की समस्‍यया काो लेकर ढाोल बजाते लाोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेला ग्राउंड सेक्टर में पानी की किल्लत को लेकर एकजुट हुए सेक्टरवासियों ने हुडा कार्यालय में ढोल बजाकर प्रदर्शन किया। ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और महिलाओं ने कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। ढोल बजाने के साथ ही अधिकारियों की नींद खुल गई। कई दिनों की छुट्टी से वापस लौटे एडमिनिस्ट्रेटर ने तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए कहा कि आप टैंकरों से पानी मंगवाएं भुगतान हम करेंगे। इसको लेकर उन्होंने तुरंत प्रभाव से एक कमेटी गठित कर दी, जो टैंकर सप्लाई का रेट निर्धारित करेगी। रेट निर्धारित करने के लिए एक दिन का समय मांगा है। मार्केट रेट के आधार पर जो टैंकर वाला पानी सप्लाई के लिए तैयार होगा, उससे पानी मंगवाया जा सकता है या फिर नोडल ऑफिसर को फोन करके पानी मंगवाने बारे सूचना देनी होगी। 
विज्ञापन


सबमर्सिबल की जरूरत है तो वो भी लगवाओ      
हुडा एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश यादव ने सेक्टर वासियों से कहा कि अगर आपके एरिया में सबमर्सिबल की डिमांड है तो वो भी तुरंत प्रभाव से लगाया जा सकता है। जिस हिसाब से पानी की जरूरत होगी, हुडा सेक्टरों में रहने वाले लोगों के लिए तैयार है। वाटर टैंकर मंगवाकर स्लिप भी नोडल ऑफिसर या एक्सईएन हॉर्टिकल्चर को दी जा सकती है। हुडा निर्धारित रेट के हिसाब से ही उसका भी भुगतान खुद करेगा। इसके लिए हॉर्टिकल्चर और नोडल ऑफिसर का मोबाइल नंबर आरडब्ल्यूए को सौंपे जाएंगे। 

मेला ग्राउंड में आया पानी      
ढोल बजाकर सेक्टर वासी जैसे ही घर पहुंचे तो मेला ग्राउंड सेक्टर में पानी की सप्लाई छोड़ दी गई। सेक्टर वासियों ने कहा कि अब ये कैसे संभव हो गया। हुडा के वाटर वर्क्स के कर्मचारी खुद बदमाशी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

नए जलघर से मेला ग्राउंड सेक्टर को जोड़ने को करेंगे पब्लिक हेल्थ से बात      
मेला ग्राउंड सेक्टर वासियों ने कहा कि साहब हमारे यहां पानी की समस्या रहती ही है। इसका समाधान तभी हो सकता है, जब जीजेयू के पास जो बड़ा जलघर बनाया जा रहा है, उसी में कनेक्शन हो। इस पर एडमिनिस्ट्रेटर यादव ने कहा कि इसके लिए फैसला पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों से बातचीत करके ही लिया जाएगा। हालांकि प्रयास रहेंगे कि इसका कनेक्शन नए जलघर से हो जाए। 

बदतमीजी करने वाले पंप ऑपरेटर को हटाया   
हुडा अधिकारियों ने कहा कि बदतमीजी करने वाले कर्मचारी जयवीर को पद से हटाया गया है। इसके अलावा सेक्टर एक-चार वाटर वर्क्स में जाम झलकाने वाले कर्मचारी वाले मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में एसई जांच करेंगे। 

ये रहे मौजूद      
ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए के कन्वीनर यशवीर मलिक, मेला ग्राउंड सेक्टर से विनोद तोशावड़, सेक्टर-13 के प्रधान सुभाष सैनी, सेक्टर 9-11 प्रधान बीर सिंह बामल, प्रवीन जैन, सेक्टर-15 से सज्जन सिंह गोयत, पीएलए से सतपाल ठाकुर, दलबीर किरमारा, वेद सिहाग, बलबीर सिंह लाठर, दलील सिंह खरब, महाबीर सहरावत, दिनेश बिश्नोई, ओपी खरब, चतर सिंह गोयत, बलवंत बूरा, प्रधान हनुमान सहित 40 से 50 महिलाएं शामिल थीं। 
वर्जन      
नहर में पानी न होने के कारण फिलहाल सप्लाई की दिक्कत है। हमने कमेटी गठित कर दी है, जो टैंकर को लेकर रेट निर्धारित करेगी। जिस सेक्टर में पानी की जरूरत होगी, वहां टैंकर मंगवाए जा सकते हैं। इनका भुगतान हुडा करेगा। दूसरा बदतमीजी करने वाले कर्मचारी को हटा दिया गया है। दूसरे मामले में एसई साहब को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- दिनेश यादव, एडमिनिस्ट्रेटर हुडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें