फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वार्डवार मतदाता सूची प्रकाशित, 31 दिसंबर तक जताएं आपत्तियां और दावे

Wed, 25 Dec 2024 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर निगम प्रशासन ने मंगलवार को मतदाता सूची प्रकाशित कर 31 दिसंबर तक आपत्तियां और दावे मांगे हैं। चुनाव के लिए 237 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर करीब 2.68 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

मतदाता इस सूची में अपना नाम, पता, फोटो आदि देख सकते हैं। प्रारंभिक ड्राफ्ट के आधार पर बनी सूची में मतदाता संशोधन कराने, नए वोट बनवाने, वोट कटवाने के लिए आवेदन निर्धारित प्रारूप में 31 दिसंबर तक जमा करा सकेंगे। इसके बाद 4 जनवरी तक दावे और आपत्तियों का सक्षम अधिकारियों को निपटान करना होगा। मतदाता को किसी निर्णय पर आपत्ति है तो वह 8 जनवरी तक उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है। इन अपीलों का निवारण 11 जनवरी तक कर दिया जाएगा। 15 जनवरी को नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस सूची के आधार पर नगर निगम चुनाव कराए जाएंगे। मतदाता सूची को जिला प्रशासन की वेबसाइट www.hisar.gov.in पर अपलोड किया गया है।
इन कार्यालयों में रखी जाएगी मतदाता सूची
जिला प्रशासन की वेबसाइट के अलावा मतदाता सूची उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, नगर निगम कार्यालय व जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में रखी जाएगी। आमजन यहां भी मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकेंगे।
विज्ञापन

इन अधिकारियों के पास जमा करवा सकेंगे आपत्ति व दावे
नगर निगम चुनाव को लेकर उपायुक्त ने एसडीएम हिसार को रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया हैं। इनके अलावा वार्ड 1-5 के लिए जिला राजस्व अधिकारी, वार्ड 6-10 के लिए तहसीलदार हिसार, वार्ड 11-15 के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी-1, वार्ड 16-20 के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी-2 को सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया है। आमजन मतदाता सूची के संबंध में अपनी आपत्ति व दावे अपने वार्ड के सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी के पास जमा करवा सकेंगे।
वोट कटवाने व बनवाने के लिए ये फार्म भरने पड़ेंगे
कोई व्यक्ति नया वोट बनवाना चाहता है तो उसे फार्म नंबर 6 भरना होगा। वहीं वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7 और वोट ट्रांसफर करवाने के लिए फार्म नंबर 8 भरना होगा। इन तीनों के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
मेयर पद के आरक्षण के लिए ड्रॉ कल
मेयर पद के आरक्षण के लिए ड्राॅ 26 दिसंबर को पंचकूला मुख्यालय में निकाला जाएगा। ड्रॉ के लिए मंडलायुक्त ने अतिरिक्त निगमायुक्त को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। पिछली बार हिसार में मेयर का पद ओपन था। इस बार यह पद आरक्षित हो सकता है।
विज्ञापन

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें