फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर पालिका सिवानी के चुनावों के लिए वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची का किया प्रकाशन

Tue, 17 Dec 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। एसडीएम एवं रिवाइजिंग अथॉरिटी वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार नगर पालिका सिवानी में चुनाव के लिए वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। नगरपालिका सिवानी के आमचुनाव की नई वार्ड बंदी अनुसार 16 वार्ड बनाए गए हैं। जिनकी प्रारंभिक मतदाता सूची विधान सभा के मतानुसार तैयार की गई है। सिवानी की मतदाता सूची में कुल मतदाता 15355 हैं जिनमें से 8075 पुरुष मतदाता तथा 7280 महिला मतदाता सामिल हैं। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मतदाता सूची के संबंध में अगर कोई नागरिक अपने दावे पर आपत्तियां दर्ज करना चाहता है, तो वह रिवाइजिंग अथॉरिटी के समक्ष 23 दिसंबर तक नगर पालिका कार्यालय सिवानी में प्रस्तुत कर सकता है। इसके बाद 27 दिसंबर तक रिवाइजिंग अथॉरिटी इन दावे व आपत्तियों का निपटान करेंगे। 31 दिसंबर तक अगर कोई नागरिक रिवाइजिंग अथॉरिटी के फैसले से संतुष्ट नहीं है, तो वह उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 6 जनवरी, 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा ड्राफ्ट मतदाता सूची नगर पालिका की मतदाता सूची कार्यालय प्रदर्शित की जाएगी। कोई भी नागरिक इन कार्यालयों में जाकर मतदाता सूची को देख सकता है। उन्होंने बताया कि यह मतदाता सूची उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालय, रिवाइजिंग अथॉरिटी के कार्यालय में मिलेगी। इसके अलावा वोटर नगर पालिका में स्थापित इंफॉरमेशन एंड कलेक्शन सेंटर पर यह मतदाता सूची देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें