फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: आदमपुर के रण को स्टार प्रचारकों का इंतजार, भाजपा के दिग्गज 21 से उतरेंगे मैदान में

Mon, 17 Oct 2022 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

भाजपा के दिग्गज 21 से मैदान में उतरेंगे तो वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक 24 के बाद आएंगे। आप प्रत्याशी के लिए 25 से दिग्गज प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
आदमपुर से पार्टियों के प्रत्याशी भव्य बिश्नोई, सतेंद्र, जयप्रकाश, कुरड़ाराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार की आदमपुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। उपचुनाव के मैदान को स्टार प्रचारकों का इंतजार का है। भाजपा के स्टार प्रचारक 21 से मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस के स्टार प्रचारक 24 के बाद आएंगे। आप के दिग्गज भी दिवाली के बाद ही प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन

 
आदमपुर उप चुनाव में फिलहाल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें चार प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के प्रचार में उनके दलों के स्टार प्रचारक भी आएंगे। उम्मीदवार के समर्थन में 31 अक्तूबर तक रैली, जनसंपर्क, रोड शो कर सकेंगे। भाजपा की ओर से अभी केवल भव्य बिश्नोई, कुलदीप बिश्नोई, रेनुका बिश्नोई ही प्रचार की कमान थामे हुए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान प्रचार कर रहे हैं। आप प्रत्याशी के लिए राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता, डॉ. अशोक तंवर ही जनसंपर्क चलाए हुए हैं।  आदमपुर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से 35 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें सीएम मनोहरलाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के अलावा त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव शामिल हैं। कांग्रेस की लिस्ट में 39 प्रचारक हैं, जिसमें प्रदेश के बाहर से कोई नेता शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें