फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएसजीएमसी वार्ड नंबर 29 के लिए आज पांच बजे तक वोटिंग, शाम तक आएगा परिणाम

Sun, 19 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के वार्ड नंबर-29 के चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। मतदान रविवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के बाद सभी ईवीएम की बूथ पर ही गणना की जाएगी। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में विजेता की घोषणा की जाएगी। यहां पर ही विजेता को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 29 के लिए के लिए 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 5 बूथ टोहाना, भिवानी में बवानीखेड़ा एक, हिसार में एक, हांसी, नारनौंद, उकलाना में एक बूथ बनेगा। हिसार में ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया है। करीब सात हजार मतदाता मतदान करेंगे।
वार्ड सदस्य के इस चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच गई थी। एक जनवरी को वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया गया। उम्मीदवारों को 2 जनवरी तक नामांकन वापस लेने का समय था। दो जनवरी को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए गए थे। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वार्ड नंबर 29 के लिए एसडीएम ज्योति मित्तल को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें