फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 16 राज्यों के स्वयंसेवकों ने दिखाई संस्कृति की विविधता, दिया विकसित भारत का संदेश

विज्ञापन
एनएसएस की सांस्कृतिक यात्रा को हरी झंडी दिखाते जीजेयू के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार।
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के दूसरे दिन 16 राज्यों से आए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक यात्रा निकालकर भारतीय संस्कृति की विविधता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत का संदेश दिया। दिनभर आयोजित गतिविधियों में युवाओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सहभागिता पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने सचिवालय से सांस्कृतिक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न राज्यों के बैनरों के साथ स्वयंसेवकों ने शिक्षण खंडों का भ्रमण कर अपनी सांस्कृतिक विरासत प्रस्तुत की।

डॉ. विजय कुमार ने कहा कि सेवा, अनुशासन, सह-अस्तित्व और सहयोग जैसे मूल्य युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण हैं। उनकी ऊर्जा, नवाचार क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंजु गुप्ता ने स्वयंसेवकों से सेवा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


युवाओं के विकास पर व्याख्यान



बौद्धिक एवं तकनीकी सत्र में निशांत मेहता ने युवाओं के सर्वांगीण विकास, सतत विकास और विकसित भारत की अवधारणा पर व्याख्यान दिया। दलगत गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने नेतृत्व, टीम भावना और आपसी सहयोग के गुण सीखे। सांस्कृतिक सत्र में कोणार्क, अयोध्या और राखीगढ़ी टीमों ने मेरे भारत के युवा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत और डिजिटल साक्षरता विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। शिविर में विभिन्न राज्यों के 17 कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हुए, जिन्हें स्वयंसेवकों के साथ 10 टीमों में बांटा गया है। कार्यक्रम में डॉ. रामस्वरूप, डॉ. शिवानी यादव, डॉ. खुशबू सेठी, डॉ. गुंजन मुंजाल और मलकीत सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें