फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजवि ऑनलाइन लेगी वायवा परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजवि) पीएचडी, एमटेक, एमफार्मा व मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी की वायवा परीक्षा ऑनलाइन माध्यमों से लेगी। विश्वविद्यालय ने यह निर्णय कोविड-19 वायरस के कारण लॉकडाउन के कारण लिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों व शोधार्थियों का शिक्षण व शोध कार्य समय पर पूरा हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभागों डीन एकेडमिक अफेयर्स, कुलसचिव व परीक्षा शाखा को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह वायवा परीक्षा स्काइप, जीओटीओ मीटिंग गूगल हेंगआउट आदि एप्स के माध्यम से ली जा सकती है। पीएचडी के शोधार्थी को 30 मिनट और स्नात्तकोत्तर प्रोग्रामों के विद्यार्थियों को 20 से 30 मिनट की प्रस्तुति के लिए कहा जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से ही परीक्षक तथा अन्य प्रतिभागियों द्वारा शोधार्थी से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें