फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 351 मतों से जीत दर्ज कर प्रधान की कुर्सी पर विराजे विनोद गुप्ता

विज्ञापन
हिसार। चुनाव में प्रधान पद पर विजेता रहे विनोद गुप्ता को निर्वाचन प्रमाण पत्र देते प्रशासक, निर
विज्ञापन
हिसार। श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुनाव में विनोद गुप्ता प्रधान व ललित गोयल सचिव निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा अनूप बिंदल निर्विरोध उपप्रधान बने। निर्वाचन अधिकारी डॉ. यशपाल सिंगला ने बताया कि प्रधान पद के लिए 706 मत डाले गए। विनोद गुप्ता को 527 मत मिले जबकि अनिल महाजन को 176 मत मिले। विनोद गुप्ता 351 मतों से विजेता घोषित किए गए। 3 मत रद्द हो गए। वहीं, सचिव पद के लिए 705 मत डाले गए। ललित गोयल को 330 मत जबकि सत्यनारायण गोयल को 196 व कृष्ण कुमार को 177 मत मिले। ललित गोयल को 134 मतों से विजेता घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारियों ने सभी विजेताओं को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी का चुनाव रविवार सुबह 9 बजे देवी भवन स्कूल में शुरू हुआ, जोकि शाम 4 बजे तक चला। चुनाव करवाने के लिए नियुक्त प्रशासक एनके गोयल, निर्वाचन अधिकारी डॉ. यशपाल सिंगला, सह चुनाव अधिकारी बृजभूषण जैन व संजय मित्तल की देखरेख में पांच पीठासीन अधिकारी, 10 चुनाव अधिकारियों व कुछ वाॅलंटियर के सहयोग से मतदान करवाया गया। राजकुमार सह सचिव, रमेश कुमार लोहिया कोषाध्यक्ष के अलावा विनोद कंसल, राधेश्याम अग्रवाल, राजेश बंसल, दिनेश कुमार जैन, चंद्रभान वर्मा व प्रवीन कुमार सिंगल कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें