फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पहुंचे ग्रामीणों ने घेरा बिजली निगम कार्यालय, राजथल गांव में कम वोल्टेज और लंबे बिजली कटों से परेशान ग्रामीण

Wed, 01 Jul 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव राजथल में कम वोल्टेज और लगातार बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध जताया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर ग्रामीण बिजली निगम कार्यालय पहुंचे और गांधीगिरी अपनाते हुए बिजली निगम जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि अनिल के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए एसडीओ प्रदीप हुड्डा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पहले गांव की बिजली आपूर्ति नारनौंद बिजलीघर से होती थी जिसे बदलकर बुडाना बिजलीघर से जोड़ दिया गया है। लंबी लाइन के कारण गांव में पर्याप्त वोल्टेज नहीं पहुंच रही जिससे घरों के उपकरण और कृषि मोटरें प्रभावित हो रही हैं।
ग्रामीणों ने मांग की कि या तो पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए या फिर गांव के लिए नई सीधी बिजली लाइन बिछाई जाए, ताकि निर्बाध और पर्याप्त वोल्टेज आपूर्ति मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह उनका गांधीगिरी तरीका है लेकिन यदि 10 दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा और धरना-प्रदर्शन शुरू होगा।
विज्ञापन

एसडीओ प्रदीप हुड्डा ने बताया कि मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीएम विकास यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें