फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जनसमस्याओं को लेकर डीसी से मिले गांव चानौत के ग्रामीण

Wed, 10 Jun 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव चानौत के ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त राहुल नरवाल से मुलाकात कर अपनी शिकायतें एवं मांगें रखीं। इस दौरान डीसी ने कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान गांव चानौत निवासी बलवान सिंह ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उनका मकान गांव के अपेक्षाकृत ऊंचे हिस्से में स्थित है। इस कारण मकान में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गांव निवासी सन्नी ने अपनी शिकायत में बताया कि जींद जिला निवासी एक व्यक्ति ने हिसार के एक निजी अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 30 हजार रुपये की ठगी की है।
डीसी ने आश्वासन दिया कि यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी करवाने को लेकर भी मांग रखी। इस पर डीसी ने कहा कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और प्रयास किया जाएगा कि किसी की राशि जल्द जारी हो सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए मुआवजा राशि उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर गांव चानौत निवासी जिला परिवेदना समिति के सदस्य विनोद कुमार, रवि, कुलवंत चौकीदार, जीवन दास, सनी, पूनम ,बाला, मिंटू, कविता सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें