फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सूरज हत्याकांड में आरोपियों को फरार होने में मदद करने वाले 2 आरोपी काबू

Wed, 10 Jun 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सीआईए वन की टीम ने सूरज हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपियों गौरव व रवि को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड लिया है। हत्या के बाद इन दोनों आरोपियों की छिपने में मदद करने के दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उप निरीक्षक कपिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिसार के दुर्गा कॉलोनी निवासी मोहित उर्फ गिड्डी व साहिल के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने सूरज हत्याकांड के मुख्य आरोपियों गौरव उर्फ गोचु व रवि उर्फ गोलू को वारदात के बाद वाहन उपलब्ध करवाने, फरार होने व छिपने में सहायता की थी। मामले में उनकी भूमिका सामने आने पर सीआईए-1 हांसी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी दुर्गा कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ गोचु व रवि उर्फ गोलु को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गए मोहित उर्फ गिड्डी एवं साहिल को बुधवार को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें