हिसार में प्रशासन के एयरपोर्ट रोड को बंद करने के अल्टीमेटम के बाद गुरुवार सुबह धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनको वैकल्पिक मार्ग नहीं मिलता तब तक वह इस रोड को बंद नहीं होने देंगे। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने भी रोड बंद करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह कल से मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से बातचीत का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनके पास कोई जवाब नहीं आया है। इस बात को लेकर उनमें नाराजगी भी है विधायक ने कहा कि जब तक पुणे सरकार से वैकल्पिक रोड को लेकर कोई आश्वासन नहीं मिलता तब तक वह इस सड़क को बंद नहीं होने देंगे।