फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एशियन यूथ पैरा गेम्स में विजेंद्र ने जीते दो रजत

विज्ञापन
यूथ एशियन गेम्स में पदक जीतने पर विजेंद्र को सम्मानित करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
हिसार। दुबई में हाल ही में आयोजित हुई एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में बैडमिंटन नर्सरी विद्युत नगर खिलाड़ी विजेंद्र ने सिंगल व डबल मुकाबलों में रजत पदक जीता। विजेंद्र एसएल 3 श्रेणी में ये पदक हासिल किए।
विज्ञापन


नर्सरी के कोच व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार व वीरेंद्र कुमार ने बताया कि विजेंद्र ने यूथ एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, फिलिपींस, दुबई, ईरान आदि देशों के खिलाड़ियों को हराया। इससे पहले, विजेंद्र ने लखनऊ में आयोजित हुई राष्ट्रीय यूथ नेशनल चैंपियनशिप में सिंगल्स में गोल्ड और विजेंदर व योगेश की जोड़ी ने युगल में भी रजत पदक जीता था। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम सिंह ने विजेंद्र को अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया व पदक जीतने पर बधाई दी।

इन खिलाड़ियों ने भी नाम किया रोशन

सुरेंद्र कुमार व वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी हाल ही में आयोजित सीबीएसई नेशनल गेम्स में नर्सरी की लड़कियों की टीम (आराध्या, दित्या, प्रीति एवं कनक) ने गोल्ड, एकल मुकाबले में भी दित्या ने सिल्वर और मिक्स डबल्स मुकाबले में आराध्या ने गोल्ड मेडल जीता था । हरियाणा स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में भी नर्सरी की 19 साल आयु वर्ग की लड़कियों की टीम (जिया, दित्या, आराध्या) ने गोल्ड मेडल और लड़कों की टीम ने भी 19 साल आयु वर्ग ( नमन, प्रतीक, अविंदर) व 17 साल आयु वर्ग (युग एवं शौर्य)में टीम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं हरियाणा ओलिंपिक स्टेट गेम्स में महिला युगल प्रतियोगिता में याशिका ने गोल्ड, मिश्रित युगल में याशिका व प्रतीक ने सिल्वर और टीम प्रतियोगिता (याशिका, दित्या, आराध्या, प्रीति, जिया, खुशी व ज्योति) ने सिल्वर मेडल जीत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें