फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस राज में टू जी, थ्री जी और हरियाणा में जीजा जी स्कैम होते थे, अब ईमानदार सरकार : तोमर

विज्ञापन
51 - नारनौंद: मंच पर मौजूद नरेंद्र तोमर व नारनौंद, हांसी, बरवाला, उचाना हलकों के भाजपा प्रत्याशी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
कांग्रेस राज में टू जी, थ्री जी और हरियाणा में जीजा जी स्कैम होते थे। अब भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को ईमानदार व बिना घोटालों की सरकार देखने को मिल रही है। यह बात सोमवार को नारनौंद में आयोजित जनसभा में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री और भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह भी संदेश दिया है कि वे शीघ्र स्वस्थ होते ही नारनौंद की धरा पर जनता जनार्दन के दर्शन करने आएंगे।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हरियाणा में जो रिकॉर्ड तोड़ विकास हुआ है, उसके सारे वित्त प्रबंधन की व्यवस्था अभिमन्यु की कौशलता के कारण ही संभव हो पाई है। अभिमन्यु का काम करने का तरीका उनकी दक्षता और वित्त प्रबंधन की अन्य प्रदेश भी उनसे सीख ले रहे हैं। कैप्टन अनेक प्रदेशों में भाजपा के प्रभारी रहे हैं और मेरा भी उनसे लंबा साथ रहा है। हम ईमानदारी की बात ही नहीं करते आचरण में दिखाते भी हैं। तोमर सोमवार को स्थानीय अनाज मंडी में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री का संदेश लेकर यहां आए हैं। अमित शाह आज अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ पाए, लेकिन उन्होंने मुझे संदेश देकर भेजा है कि हरियाणा में कमल खिलाना है और भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनानी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, नारनौंद के प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु, उचाना की प्रत्याशी प्रेमलता, बरवाला से प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया, हांसी से प्रत्याशी विनोद भ्याना, प्रो. रामभगत शर्मा, गुजरात के विधायक सलेंद्र जैन, अतर सिंह सैनी, कमांडेंट सुखबीर संधू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें