महिला को बीच सड़क जमकर पीटा, गोद में था दो महीने का मासूम
- फोटो : संवाद
हांसी की एक कॉलोनी में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ महिलाएं और युवक पीड़िता के साथ सरेआम मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं और वीडियो में महिला को गली में घसीटा जा रहा है और बेरहमी से उसकी पिटाई की जा रही है।
मकान में ले जाकर फिर पीटा
इसके बाद उसे जबरन खींचकर एक मकान के अंदर ले जाया जाता है, जहां कई लोग उसे फर्श पर गिराकर पीटते नजर आ रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पड़ोसियों के चंगूल से छुटाया गया। इस मारपीट में महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया हैं, जहां से उसे हिसार के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर दो पड़ोस में रहने वाली महिलाओं सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दो महीने के बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर बैठी महिला
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और वो अपने दो महीने के मासूम बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वो घरेलु काम काज करती है। 24 जून के समय करीब 5 बजे वो और उसकी बहन स्कुटी पर बाजार में लगे तो उसकी पड़ोसन ललिता ने अपना मकान बनाने के लिए गली में रेती- क्रेशर डाल रखा था। दुसरी तरफ से जब वो स्कुटी को लेकर निकलने लगी तो उसकी स्कुटी के आगे बाल्टी रख दी और उसका रास्ता बन्द कर दिया।
पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
पड़ोसन उसके और बच्चों के साथ गाली-गलौच करने लगी। फिर बाद में उसे गली में पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पड़ोसी महिला के और उसके दो बेटे और एक अन्य महिला ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पिड़िता के ब्यान पर धारा 126 (2), 127 (2), 115 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। शहर थाना प्रभारी सुखजीत का कहना है कि बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पड़ोसियों के आपसी विवाद है। छानबीन जारी है।