फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूर बाप: क्यों इच्छा मृत्यु मांग रहा परिवार? दो बच्चों और पत्नी के साथ 250 किमी. पैदल चलेंगे सुनील

Tue, 04 Feb 2025 05:14 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

हरियाणा के हिसार में एक मजबूर बाप ने अपने और परिवार के लिए इच्छा मृत्यु मांग की है। अब यह मजबूर पिता अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ 250 किमी. पैदल मार्च शुरू कर ने जा रहा है। क्योंकि सीएम नायब सैनी के आदेश के बावजूद पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है। 
विज्ञापन
हिसार लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार से चार महीने पहले लापता बेटी की तलाश की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे परिवार ने अब सीएम आवास तक पैदल कूच का फैसला लिया है। पीड़ित पिता सुनील सोनी ने कहा कि 10 फरवरी से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। हर जिले में विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में सीएम आवास पर जाकर ज्ञापन देंगे। सीएम को अवगत कराएंगे कि उनके आदेश के एक महीने बाद भी कारवाई नहीं हुई तो अब पैदल मार्च शुरू किया था। अब या तो मेरी बेटी की तलाश कराओ या हमें इच्छा मृत्यु दिला दो।
विज्ञापन


आजाद नगर निवासी सुनील सोनी की 16 वर्षीय बेटी 29 सितंबर 2024 को घर से लापता हो गई थी। सुनील अपनी बेटी की खोजने की मांग को लेकर पुलिस के पास काफी दिन तक गुहार लगाते रहे। उन्होंने नवंबर में तीन दिन तक लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। पुलिस के आश्वासन पर घर चले गए थे। इसके बाद दिसंबर में 14 दिन तक धरना दिया। एसडीएम और डीएसपी की ओर से भरोसा देने पर फिर लौट गए थे। नौ जनवरी को सुनील सोनी सीएम से मिलने जा रहे थे तो पुलिस ने उनको रोक लिया। सुनील सोनी न खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। बाद में सुनील सोनी को सीएम से मिलवाया गया। 

सीएम नायब सैनी के आदेश पर इस मामले को लेकर एसआईटी बनी। एसआईटी के हेड डीएसपी कवंलजीत ने मामले में जांच शुरू की। सुनील की ओर से पुलिस पर आरोप लगाए जाने के बाद एसपी ने एएसआई सुनीता को निलंबित कर दिया था। सीएम के आदेश को 10 दिन बीत जाने पर भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो सुनील सोनी अपने परिवार के लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। अब वह पैदल मार्च शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें