फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लुवास के कुलपति डॉ. वर्मा बोले-पशुपालक पशुधन को संसाधन नहीं, पूंजी समझें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय रबी कृषि मेले के समापन समारोह में लुवास कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मेले के मुख्य विषय ‘प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन’ को समय की मांग बताते हुए कहा कि किसानों को अपने खेत और पशुधन को केवल संसाधन नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण पूंजी के रूप में देखना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा ने कहा कि यदि जल, मिट्टी, वनस्पति और पशुधन की उचित देखभाल की जाए, तो किसान अपनी आय दोगुनी या तिगुनी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पशुधन क्षेत्र में संभावनाएं बहुत व्यापक हैं, लेकिन इसे संगठित दृष्टिकोण से अपनाने की आवश्यकता है। डॉ. वर्मा ने पशुपालन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जानकारी दी कि लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) की ओर से दुग्ध प्रसंस्करण, खनिज मिश्रण निर्माण और आधुनिक तकनीकों पर आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिनका लाभ ग्रामीण महिलाएं ले रही हैं। समारोह के दौरान डॉ. वर्मा ने लुवास द्वारा लगाए स्टॉलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें