फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वाइस चेयरपर्सन रीना के पति समुंद्र सिंह ने पार्टी का पटका पहन कहा हमें भाजपा ने बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन बनने के बाद खुद को कांग्रेसी बताने वाली रीना बधावड़ के पति समुंद्र सिंह ने गले में भाजपा का पटका डालकर कहा कि हमें भाजपा ने बनाया है। हम कल की वीडियो का खंडन करते हैं। करीब 20 सेकेंड का यह वीडियो जारी किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला परिषद वाइस चेयरपर्सन चुने जाने के बाद रीना बधावड़ ने सेक्टर 15 में कांग्रेस नेता धर्मबीर गोयत के आवास पर मीडिया से बातचीत में खुद को कांग्रेसी बताया था। उन्होंने कहा था कि हम भाजपा की बस में नहीं गए थे। महज 24 घंटे के भीतर ही भाजपा ने रीना के पति समुंद्र सिंह का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, सीमा गैबीपुर साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। 20 सेकंड के इस वीडियो में समुंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने मुझे प्रत्याशी घोषित किया था। भाजपा ने ही मुझे वाइस चेयरपर्सन बनाया। कल जो वीडियो बनी उसका मैं खंडन करता हूं। मैं तो बीजेपी के साथ ही था। भाजपा ने शुक्रवार को समुंद्र सिंह ने कैप्टन अभिमन्यु को मिठाई खिलाते हुए फोटो भी जारी किए थे।
कांग्रेस नेता धर्मबीर गोयत ने कहा कि शुक्रवार को चारों पार्षद खुद मेरे आवास पर आए थे। उन्होंने अपनी मर्जी से बयान दिए थे। इससे पहले चारों पार्षदों ने मेरे सामने बैठकर ही रीना को वाइस चेयरपर्सन बनाने पर सहमति बनी थी। रणजीत सिंह से बातचीत के समय समुंद्र सिंह भी मौजूद थे। हमारे पार्षद भाजपा की बस में सवार नहीं हुए थे। अब भाजपा की ओर से वाइस चेयरपर्सन पर तरह-तरह के दवाब भी डाले जा रहे हैं। वाइस चेयरपर्सन पद से हटाने, कई तरह की जांच में फसाने की धमकी दी जा रही है। हो सकता है समुंद्र ने इस कारण ऐसा बयान दिया हो।
विज्ञापन

मैं तो धर्मबीर गोयत को जानता ही नहीं हूं। कैप्टन अभिमन्यु ने हमारा बहुत सहयोग किया है। भाजपा ने हमें प्रत्याशी बनाया। कल चुनाव के बाद मैं कैप्टन अभिमन्यु के साथ ही गया था। मेरी पत्नी फतेहाबाद जिले के गांव कमालवाला की हैं। उनके मायके वाले कांग्रेसी हैं। पहली बार राजनीति में आई है। इस कारण उनको राजनीति के बारे में जानकारी नहीं है। कांग्रेस से जीते पार्षद हमारे रिश्तेदार हैं। उन सभी ने हमें वोट दिया है। मेरी पत्नी की तबीयत खराब हो गई तो वह उनके साथ चली गई थी। मेरी पत्नी ने केवल इतना ही कहा था कि कांग्रेसी रहे हैं। यह चुनाव हमने भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर जीता है। मुझ पर किसी तरह के दबाव की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

सुमंद्र सिंह, वाइस चेयरपर्सन रीना के पति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें