फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन से कम सत्यापन

विज्ञापन
हिसार के पासपोर्ट सेवा केंद्र का बोर्ड। अमर उजाला
विज्ञापन
हिसार। विदेश मंत्रालय और डाक विभाग के सहयोग से परिजात चौक के मुख्य डाकघर में प्रथम तल पर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला गया है। पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ के अधीन है वहां पर दो कैमरासेट के माध्यम से रोजाना 90 आवेदकों की सत्यापन प्रक्रिया की व्यवस्था की गई है लेकिन इनमें हर कार्य दिवस पर करीब 75 लोग पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया पूरी करवा रहे हैं।
विज्ञापन

इस सेवा केंद्र पर सोमवार को भी 70 से अधिक सत्यापन हुए जबकि 18 सितंबर तक के सत्यापन के लिए नए आवेदन हो चुके हैं। अब लोग 18 सितंबर के बाद की तिथि के मुताबिक ही पासपोर्ट बनवाने के लिए वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
हिसार का पासपोर्ट कार्यालय तीन अप्रैल 2017 को खुला था। इसका उद्घाटन तत्कालीन सांसद दुष्यंत चौटाला ने किया था। पासपोर्ट बनाने के लिए यहां पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) भी जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें