मौके पर मचा हड़कंप
टोल बूथ में आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप में मच गया। आग लगने वाली लेन के साथ की तीन लेन से गाड़ियों का आवागमन बंद किया गया। एक ओर की लेन ही चलाई गई। आग लगने के कुछ देर बाद ही टोल की पूरी वायरिंग जलने से सिस्टम ठप हो गया। टोल के बूम बैरियर बंद होने के बाद टोल को फ्री कर दिया गया। टोल कर्मचारियों ने सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग का भीषण रूप देखकर उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। करीब 30 से 40 मिनट बाद हिसार व बरवाला से पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
ट्राला चालक की पहचान गांव दुर्जनपुर निवासी गुलाब सिंह के तौर पर हुई है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्राला खाली था। फिलहाल ट्राले को एक साइड में खड़ा करवाया गया है। पुलिस ने ट्राले से मिले दस्तावेजों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
अग्रोहा थाना प्रभारी रिछपाल ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। ट्राला चालक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। अभी टोल प्लाजा मैनेजर की ओर से शिकायत नहीं मिली है। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है।