फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सब्जी विक्रेता पर तेजधार हथियारों से हमला, बाइक को भी आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव देवां में सोमवार को एक सब्जी विक्रेता पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। हमलावरों ने पीड़ित की बाइक को भी आग लगा दी। घायल सब्जी विक्रेता को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाने के जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पीड़ित रामविलास की शिकायत पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में गंगवा निवासी रामविलास ने बताया कि सोमवार को भिवानी रोहिल्ला निवासी सुंदर ने उसे फोन किया और कहा कि उसके भाई के बेटे के जलवा पूजन के कार्यक्रम के लिए सब्जी चाहिए। इस पर वह अपनी बाइक लेकर आजाद नगर से देवा में रोहताश के घर पहुंचा।


तकरीबन दोपहर एक बजे जब वह रोहताश के घर पहुंचा, तो वहां सुरेंद्र ने उसका स्वागत किया और फिर अचानक पीठ पर लटकी हुई गंडासी से उसके सिर पर वार किया। जब उसने बचने की कोशिश की, तो एक अन्य आरोपी ने उसे पकड़कर घर के अंदर धकेल दिया और सुंदर ने उस पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन




रामविलास ने गंडासी के वार से बचने के लिए अपने हाथों से बचाव किया, लेकिन सुंदर ने उसे दोनों हाथों पर गंडासी से मारा। इस दौरान आरोपी ने उसकी बाइक की चाबी भी छीन ली और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर एक अन्य लड़के की बाइक पर देवा मोड़ तक पहुंचा, जहां से उसने लिफ्ट लेकर आजाद नगर पहुंचकर अपने भाई सुनील की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।



अस्पताल में उपचार के दौरान रामविलास को यह जानकारी मिली कि सुंदर और उसके साथियों ने उसकी बाइक को आग लगा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें