फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वानप्रस्थ ने मोक्ष आश्रम की 25 महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
वानप्रस्थ सीनियर सिटीजन क्लब हिसार के कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्ग। 
विज्ञापन
हिसार। वानप्रस्थ सीनियर सिटीजन क्लब ने कैमरी रोड स्थित मोक्ष आश्रम से आईं 25 महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया। सुनीता बहल एवं साथियों ने तिलक और पुष्पों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

महासचिव डॉ. जेके डांग ने मुख्य अतिथि पंकज संधीर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह दिवस नारी शक्ति और उनके योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। वरिष्ठ महिलाओं को प्रेरणा स्रोत बताते हुए उन्होंने सभी से महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
डॉ. सुनीता शिओकंद ने संचालन किया। उन्होंने कविताओं और रोचक प्रसंगों के माध्यम से मनोरंजन कर महिलाओं की भूमिका बताई। कार्यक्रम में गीत, रागनी, नृत्य एवं समूह गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। मोक्ष आश्रम की महिलाओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भूतपूर्व प्रोफेसर ने वृद्धावस्था में आत्मनिर्भर रहने की जरूरत बताई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शाॅल, तौलिए, मग और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें