हिसार। डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत फसल मैपिंग कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त महेंद्र पाल ने बुधवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण किया और राजस्व विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इससे पूर्व निदेशक, भूमि अभिलेख, हरियाणा द्वारा ‘डिजिटल क्रॉप सर्वे’ के कार्यों की समीक्षा के लिए वीसी का आयोजन भी किया गया। बैठक में सर्वे कार्यों की प्रगति, तकनीकी पहलुओं तथा फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पोर्टल पर डाटा एंट्री, सत्यापन और फील्ड सर्वे के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।