हिसार। शहर में दो अलग-अलग जगह चोरी की घटनाएं हुई हैं। दोनों चोरी की घटनाओं में पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहली चोरी की घटना शिव नगर के एक मकान में हुई है। मकान मालकिन पूजा ने एचटीएम थाने में शिकायत देते हुए बताया कि वह वार्ड नंबर 12 के शिव नगर में रहती हैं। 20 मई को अपने मकान का ताला लगाकर अपने मायके चली गई थीं। जब वे 22 मई को घर आए, तो देखा कि घर के अंदर कमरे की कुंडी व ताला टूटा हुआ था। पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में लगी हुई एलईडी, इंवर्टर, अलमारी में रखे जेवरात, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, 7 तोले सोना, सोने का मंगलसूत्र चोरी हो चुके थे। पूजा की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, दूसरी चोरी की घटना सातरोड खास गांव में हुई। यहां भी चोरों ने मकान व अलमारी का ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात चुरा लिया। पुलिस को दी शिकायत में सातरोड खास गांव निवासी जय सिंह ने बताया है कि 20 मई को अपने परिवार सहित बाहर किसी काम से गए थे। जब शाम सात बजे वापस घर आए तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जय सिंह ने बताया कि अलमारी की तिजोरी को काटकर उससे एक लाख 66 हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुके थे। इसके साथ ही सारे जेवरात जिसमें एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी सहित अन्य गहने गायब थे। जय सिंह की शिकायत पर सदर थाना हिसार पुलिस ने चोरी के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।