हिसार। बीपीएल परिवारों के खाते में तेल की 250 रुपये राशि मिलने वाली है। क्योंकि खाद्य आपूर्ति विभाग ने 54030 बीपीएल परिवारों के खाते अपडेट कर लिए है। जोकि परिवार पहचान पत्र से मेल खा रहे हैं। जबकि 20240 बीपीएल परिवारों के खाते अपडेट होने बाकी हैं।
बता दें कि जिले में 74270 बीपीएल परिवार है। खाते अपडेट न होने का मुख्य कारण है कि राशन कार्ड में घर का मुखिया के खाते नंबर परिवार पहचान पत्र से मेल नहीं खा रहे हैं। जिससे मुख्यालय द्वारा खाते अपडेट न होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। तो दूसरा बड़ा कारण बैंकों का मर्ज होना है। जिससे आईएफएससी कोड बदलने से खाते नंबर मेल नहीं खा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घर के मुखिया का खाता नंबर राशन कार्ड व परिवार पहचान पत्र में एक होना चाहिए। तभी उनके खातों में तेल की राशि आएगी।
घर का मुखिया का व्यक्तिगत खाता नंबर होना अनिवार्य
चाहे राशन कार्ड हो या फिर परिवार पहचान पत्र इन दोनों में घर के मुखिया का खुद का खाता नंबर होना अनिवार्य है। क्योंकि ज्वाइंट खाते में दंपति को एक खाता नंबर दिया जाता है। जोकि इस योजना में मान्य नहीं होंगे।
ये भी आ रही परेशानियां
- आईएफएससी कोड बदलने से।
- घर का मुखिया का नाम राशन कार्ड व परिवार पहचान पत्र से मेल न खाना
- घर का मुखिया का व्यक्तिगत खाता नंबर न होना।
--
जून में बंद की थी योजना
सरकार ने जून में बीपीएल परिवारों को दो लीटर तेल की सुविधा देना बंद कर दिया था। हालांकि उसकी जगह सीधे खाते में 250 रुपये प्रति कार्ड में देने का फैसला लिया था।
--
इन बातों का रखना होगा ध्यान
- घर का मुखिया का खाता नंबर राशन कार्ड व परिवार पहचान पत्र में एक होना चाहिए।
- परिवार पहचान पत्र में अंकित बैंक संबंधित आईएफएससी कोड सही होने चाहिए।
- घर के मुखिया का नाम राशन कार्ड व परिवार पहचान पत्र में एक होना चाहिए।
वर्जन
74270 बीपीएल परिवारों में से 54030 के खाते अपडेट किए जा चुके हैं। शेष खातों को भी अपडेट किया जा रहा है। अगर किसी तरह की त्रुटियां है तो सीएससी सेंटर पर जाकर दुरुस्त करवा सकता है।
- अशोक शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, हिसार।