फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार एयरपोर्ट के पास स्थापित होंगी हथियार उत्पादन व खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां

Tue, 18 Mar 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राज्य बजट में सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार को बड़ा तोहफा दिया। एयरपोर्ट के पास हथियार उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा निर्माण, एयरकार्गों, एयरोस्पेस से जुड़ीं इकाईयां स्थापित की जाएंगी। इनकी स्थापना से न केवल शहर का विकास होगा बल्कि यहां हजारों की संख्या में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी 2022 के तहत हरियाणा में रक्षा संबंधित हथियार और अन्य उपकरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के पास 2988 एकड़ जगह चिह्नित की गई है। बता दें कि इसे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर (आईएमसी) नाम दिया गया है। इसमें विश्व की बड़ी कंपनियों को उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आईएमसी के लिए हरियाणा सरकार व एनआईसीडीसी (नेशनल इडस्टि्रयल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के साथ समझौता भी हो चुका है। इसका 51 प्रतिशत शेयर हरियाणा सरकार व 49 प्रतिशत शेयर एनआईसीडीसी का होगा। हरियाणा सरकार अपने शेयर के रूप में 1870 करोड़ रुपये की जमीन दे चुकी है।
लाइसेंस मिला, जल्द शुरू होंगी उड़ानें
बजट में एयरपोर्ट का भी जिक्र किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार में एयरपोर्ट को 13 मार्च को लाइसेंस मिल चुका है। जल्द ही वहां से अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद व जम्मू के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके शुरू होने से हिसार भी देश के बड़े शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। इससे लोग कम समय में लंबा सफर तय कर सकेंगे।
विज्ञापन

पायलट प्रशिक्षण केंद्र भी शुरू होने की संभावना
बजट भाषण में सीएम ने कहा, पायलट प्रशिक्षण के लिए 10 सिंगल इंजन व 2 डबल इंजन प्रशिक्षु जहाज खरीदे जाएंगे। चूंकि हिसार में पहले भी पायलट प्रशिक्षण केंद्र रहा है तो संभावना है कि यहां फिर से यह प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जाए। अगर यहां प्रशिक्षण केंद्र शुरू होता है कि जिले व आसपास के युवाओं को काफी फायदा होगा। उन्हें प्रशिक्षण लेने के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें