हिसार। सेंट्रल जेल एक में सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से एक हवालाती की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।
जेल प्रशासन के अनुसार 48 वर्षीय कुंगड़ निवासी सुभाष धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद था। सोमवार को उसे अचानक सीने में दर्द हुआ। इस पर उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जेल अधीक्षक अमित भादू ने बताया कि हवालाती की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो