बरवाला में गाड़ी की क्षतिगस्त से क्षतिग्रस्त बोर्ड।
बरवाला। शहर के आंतरिक मुख्य मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के नजदीक शनिवार देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे मोबाइल फोन की दुकान का शटर तोड़ते हुए दुकान में जा घुसी। इसके चलते दुकानदार का काफी नुकसान हो गया।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जिसमें एक महिला भी शामिल है। इन्हें हल्की चोटें आई हैं। देर रात हुए इस हादसे की जानकारी पड़ोसियों ने दुकानदार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार गाड़ी सवार लोग गांव मतलौडा से आ रहे थे। इस दौरान जब वे टैक्सी स्टैंड के नजदीक पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में एक अन्य वाहन उन्हें आता दिखाई दिया। इससे बचने के चक्कर में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा व गाड़ी दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद देर रात पुलिस ने क्रेन की व्यवस्था कर गाड़ी को दुकान से निकलवाया। उधर दुकान मालिक दिनेश कुमार ने भी कार्रवाई करने व नुकसान की भरपाई करवाए जाने की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।