फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चाकू की नोक पर रेहड़ी चालक से नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नागोरी गेट के पास शनिवार रात दो बदमाश चाकू की नोक पर रेहड़ी से नकदी लूटकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित औंकार ने बताया कि वह सब्जी की रेहड़ी लगाता है। 22 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा तो उसके पीछे दो अज्ञात युवक आए, जिनकी उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच में थी। उनमें से एक युवक ने उसका गला पकड़ लिया। वहीं, दूसरे युवक ने चाकू दिखाकर पैसे निकालने को कहा। इस पर उसने दोनों बदमाशों से कहा कि उसके पास पैसे नहीं है तो एक बदमाश ने उसकी जेब से जबरदस्ती रुपये निकाल लिए। उसकी जेब में 3300 रुपये थे। यही नहीं बदमाश उसकी रेहड़ी से एक लोड़े की छड़ी भी लेकर भाग गए। हालांकि उसने शोर मचाया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके।
कार का शीशा तोड़ चुराए 2 लाख रुपये

ऑटो मार्केट के पास स्थित जिंदल पार्क के सामने खड़ी कार का अज्ञात ने शीशा तोड़ दिया। इसके बाद कार में रखे 2 लाख रुपये चोरी कर ले गया। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर 14 निवासी नितिन ने बताया कि जिंदल पार्क के पास उसकी दुकान है। शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे घर से कार में सवार होकर निकला था। उसके पास 2 लाख रुपये थे, जो उसे बैंक में जमा करवाने थे। कार जिंदल पार्क के पास खड़ी थी। 20 मिनट के बाद लौटा तो कार का शीश टूटा मिला और दो लाख रुपये गायब थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें