हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने रिश्ते के चाचा पर उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केेस दर्ज कर लिया है।
युवक का कहना है कि वह मजदूरी करता है। गांव का एक व्यक्ति रिश्ते में चाचा लगाता है। जिस कारण उसका घर में आना-जाना है। मेरी पत्नी को अपने झांसे में लाने के लिए उसने मेरे भाई की पत्नी की फेसबुक से उसकी फोटो ले ली। फिर उसने अपने दूसरे नंबर के व्हाट्सएप पर मेरी भाभी की तस्वीर लगा ली और दूसरे नंबर से बातें करने लगा। इसके बाद उसने मेरी पत्नी को चेट दिखाकर ब्लैकमेल किया। एक दिन चाचा ने मेरी पत्नी से कहा कि अगर, मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो इस बातचीत को वायरल कर दूंगा।