फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ढाणी ब्राह्मण के पास बाइक की टक्कर से मामा की मौत

Sat, 23 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। हांसी के जींद रोड स्थित ढाणी ब्राह्मण के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय धर्मपाल की मौत हो गई, जबकि उनका भांजा सोमबीर घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में ढाणी ब्राह्मण निवासी सोमबीर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने मामा धर्मपाल के साथ बाइक पर गुजर बाड़ा से गांव लौट रहा था। बाइक वह स्वयं चला रहा था। जैसे ही वे गांव के पास जियो पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से धर्मपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें रोहतक लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें