फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिंदल ओवरब्रिज पर टायर फटने से असंतुलित कार डिवाइडर से टकराई

Wed, 01 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में जिंदल ओवरब्रिज पर पलटी ​कार।
विज्ञापन
हिसार। शहर के जिंदल ओवरब्रिज पर टायर फटने के कारण एक कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। कार में सवार दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के कारण थोड़ी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को ओवरब्रिज के ऊपर से हटाया।
विज्ञापन

हांसी निवासी प्रमोद मंगलवार दोपहर को अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर किसी काम से शहर आया था। इसके बाद दोनों कार में सवार होकर वापस हांसी जा रहे थे। जब वे दिल्ली मार्ग पर जिंदल ओवरब्रिज से नीचे उतर रहे थे तो अचानक कार का एक टायर फट गया। इस कारण कार चला रहे प्रमोद का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा पलट गई। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को हटाया। बता दें कि पिछले माह भी इसी ओवरब्रिज से एक कार डिवाइडर से टकराते हुए नीचे गिर गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें