फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को छह दिसंबर तक का अल्टीमेटम

Sun, 01 Dec 2013 06:59 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रम बस्ती से अपह्रत दो महिलाओं के न मिलने पर बस्ती और विभिन्न संगठनों के लोगों का धरना सातवें दिन रविवार को भी जारी रहा। लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने पुलिस को छह दिसंबर तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर महिलाओं को नहीं ढूंढा गया तो लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन



लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि महिलाओं को लापता हुए 22 दिन बीत चुके हैं। विभिन्न संगठनों के लोग पिछले छह दिनों से धरना दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार मिला जा चुका है। लेकिन पुलिस मामले के प्रति गंभीर नहीं है।

मामला वहीं पर हैं, जहां से शुरु हुआ था। लोगों ने आशंका जताई कि दोनों महिलाओं की हत्या कर दी गई है। आरोपियों के नाम दिए जा चुके हैं। अब तक सिवाय लीपापोती के पुलिस ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


पुलिस मामले को आगे बढ़ाने में भी नाकाम रही है। धरने पर बैठे लोगों ने चेताया कि अगर छह दिसंबर तक महिलाओं के संदर्भ में पुलिस कोई भी सुराग लगाने में कामयाब न हुई तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें