हांसी। विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर चल रहे नारनौंद क्षेत्र के गांव कागसर निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का धरना 10वें दिन भी जारी रहा। वहीं क्रमिक भूख हड़ताल के दूसरे दिन भी पांच छात्राएं हड़ताल पर रहीं। उन्होंने चेताया कि माइग्रेशन की मांग के लिए भूख हड़ताल सोमवार तक जारी रहेगा। सोमवार को मांग पूरी नहीं हुई तो छात्राएं व किसान नेता मंगलवार को विधायक के आवास का घेराव करेंगे।
धरना कमेटी ने कहा है कि 24 फरवरी को विधायक के आवास के घेराव को लेकर कहा कि घेराव में किसान व मजूदर भाग लेंगे। इसके लिए सात बास खाप में जोगेंद्र माइयड़ व दशरथ मलिक, बरवाला रोड पर कैलाश मलिक व सोमवीर पंघाल और सतरोल खाप में धर्मपाल बड़ाला व कृष्ण मलिक प्रचार कर रहे हैं। धरने पर बैठे किसान नेता सुरेश खोथ, मुकेश मलिक, जय सिंह, रविंद्र मोर व अन्य ने छात्राओं की मांग को जायज बताया।