फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आपत्तिजनक गाने बजाने पर दो गुट भिड़े, 7 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरिता गांव में गाड़ी में आपत्तिजनक गाने के विवाद में रविवार रात को दो गुटों में झगड़ा हो गया जिसमें दोनों पक्षों से 7 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल अमित के पिता रामपाल ने बताया कि उनके घर के सामने ईश्वर सिंह की सब्जी की दुकान है। वहां ईश्वर के रिश्तेदार कार में आए थे और वे लोग नशे में धुत थे और गाड़ी में आपत्तिजनक गाने बजा रहे थे। टोका तो आरोपियों ने ईंट, लाठी व पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके बेटे अमित को सिर में गंभीर चोट आई जबकि पत्नी विनोद कुमारी, बेटी गायत्री व पुत्रवधू सोनिया और भाई की पत्नी शीला को चोटें लगी। इस झगड़े में दूसरे गेट से ईश्वर व उसकी पत्नी सरोज भी घायल हुए। इन्हें भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें