हिसार। माता वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए ट्रेन की सुविधा शुरु हुई है। हिसार से कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 09603/04 उदयपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-उदयपुर स्पेशल वाया हिसार (12 ट्रिप) चलेगी। ट्रेन 9 अप्रैल से 25 जून तक चलेगी। ट्रेन हिसार से हर बुधवार को हिसार से कटरा के लिए रवाना होगी। हर वीरवार को कटरा से हिसार से आएगी।
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 09603 इसी महीने 9 अप्रैल से 25 जून तक (हर बुधवार) रात 01:50 बजे उदयपुर से रवाना होगी। जो सुबह हिसार - 17:30 बजे हिसार पहुंचेगी। यहां 30 मिनट ठहराव के बाद शाम 6 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 6.35 बजे कटरा पहुंचेगी।ट्रेन संख्या 09604: 10 अप्रैल से 26 जून तक हर वीरवार को कटरा से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन वीरवार रात को 21:45 बजे हिसार पहुंचेगी। यहां से रात 22:15 पर रवाना होकर उदयपुर रात 13:55 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन उदयपुर सिटी से राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, सुरजगढ़, लोहारू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मूतवी स्टेशन पर ठहराव करते हुए कटरा पहुंचेगी। वापसी के समय भी ट्रेन इसी रूट से जाएगी।
आदमपुर-चंडीगढ़ बस सेवा शुरू
आदमपुर-चंडीगढ़ की बीच लंबे समय से बंद चल रही बस सेवा अब बहाल हो गई है। चार अप्रैल से यह बस रोजाना सुबह 4 बजे शुरू हो जाएगी। आदमपुर से अग्रोहा बरबाला होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। लंबे समय से आदमपुर, अग्रोहा के लोग इस बस को दोबारा से चालू करने की मांग कर रहे थे। इन लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए हिसार आने को मजबूर होना पड़ रहा था। अब यह सीधे चंडीगढ़ जा सकेंगे। यह बस रोजाना रात के समय इसी रूट से वापसी करेगी।