फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पाबड़ा में महिला की कान की बाली छीनकर दो युवक भागे

Mon, 13 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव पाबड़ा में दो युवकों ने अपने प्लाॅट में कचरा डालने जा रही एक महिला के कान की बाली छीन ली व भाग गए। मामले की शिकायत गांव पाबड़ा निवासी 23 वर्षीय महिला सुमन ने पुलिस को दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि शनिवार सुबह सात बजे वह कूड़ा डालने के लिए प्लॉट में गई थी। इस दौरान दो युवक उसके पीछे प्लाॅट में घुस गए और उसका मुंह दबा लिया। वह जब अपना बचाव करने लगी तो उन्होंने उससे मारपीट की व उसके हाथ पर भी काट लिया। जब शोर मचाने लगी तो दोनों युवक दाहिने कान से 2.5 ग्राम वजनी बाली को लेकर भाग गए। इस दौरान महिला मौके पर ही अचेत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें