फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क हादसे में कटी पंजाब के कैंटर चालक की टांग

Mon, 13 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। तीन दिन पहले हांसी बाईपास पर हुए सड़क हादसे में पंजाब के अबोहर जिले के 28 वर्षीय कैंटर चालक की बाई टांग कट गई। हादसा एक ट्राले को ओवरटेक करते समय हुआ। कैंटर चालक को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के अबोहर जिले के दयाल नगरी निवासी विजय ने बताया कि वह कैंटर चालक है। 9 जनवरी को रात करीब 9 बजे वह और उसका दोस्त कुणाल अबोहर से कैंटर में लकड़ी के फट्टे लेकर रोहतक के लिए चले थे। रात करीब दो बजे वह हांसी बाईपास पर जींद रोड के समीप पहुंचे तो एक ट्राला चालक अपने ट्राले को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ जा रहा था। जब वह उस ट्राले को क्रॉस करने लगा तो ट्राला चालक ने अचानक कट मारा। जिससे उसका कैंटर ट्राले के पिछले हिस्से में जा लगा और वह कैंटर में फंस गया। उसके दोस्त कुणाल व अन्य वाहन चालकों ने उसे कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल करवाया। विजय ने बताया कि हादसे में उसकी बाई टांग कट गई। उसकी दाई टांग पर गंभीर चोट लगी है। बाद में उसने अपने स्तर पर ट्राले का नंबर पता किया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जींद रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

हांसी। जींद रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में सिसाय कालीरामन निवासी 33 वर्षीय राममेहर ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक पर सवार होकर हांसी आ रहा था।
जैसे ही वह जींद रोड पर शेखपुरा गांव के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति में एक कार आ रही थी। कार ने उसे सीधी टक्कर मारी, जिससे वह बाइक सहित रोड के किनारे गिर गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे में उसके पैर व सिर में चोटें पहुंची हैं। हादसे के दौरान उसने कार का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें