फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिला से छह तोले की सोने की चूड़ियां ठग ले गए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हिसार। सेवक सभा अस्पताल के पास वीरवार दोपहर एक महिला को बातों में उलझाकर दो शातिर युवक 6 तोले की सोने की चूड़ियां ठग ले गए। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन


सेक्टर-14 की सरला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार दोपहर करीब 2:30 बजे मॉडल टाउन के निजी अस्पताल में बहन शिल्पा से मिलने गई थी। उसका जीजा रजत उसे नागोरी गेट तक कार में छोड़ गया। वह पैदल ही सेवक सभा अस्पताल के सामने पहुंची तो दो युवक उसके पास आए। उन्होंने कहा कि एक बार अपनी सोने की चूड़ियां निकालकर दे दो। हम आपको रुपये दे देंगे। उनकी बातों में आकर उसने चूड़ियां दे दी। कुछ समय बाद युवकों ने एक रूमाल में चूड़ियां लपेटकर वापस कर दी और चले गए। जब उसने रूमाल खोला तो उसमें कांच की चूड़ियां थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें