फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: दो युवकों पर तेजदार हथियारों से हमला, बाइक को गिराकर डंडों और गंडासी से मारा, केस दर्ज

Sat, 13 Dec 2025 09:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हिसार)

सार

आपसी रंजिश में हिसार के नारनौंद में बदमाशों ने दो युवकों पर हमला किया। बदमाश पीछे से आए और बाइक को गिराकर दोनों युवकों पर डंडों, तलवार और गंडासे से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
हमले में घायल शख्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के आसन चौक के पास रंजिशन झगड़े में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने नौ नामजद सहित करीब सात अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वॉर्ड नंबर-14 निवासी रोहताश ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। वह 10 दिसंबर को अमन के साथ खेत से घर लौट रहे थे। जब वे आसन चौक के पास पहुंचे तो वहां कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। जैसे ही वे वहां से आगे बढ़े, पीछे से किलकारियां मारते हुए कुछ युवक आए और उनकी बाइक को गिरा दिया।

इसके बाद बड़ा सागर, छोटा सागर, साहिल, अजय और अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों, तलवार और गंडासी से हमला कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल से गोली मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

डर के कारण अमन वहां से भागने लगा। तभी मुरली ने अमन की बाजू पर गंडासी से वार कर दिया। कुछ ही देर में काकड़ू, मस्ताना और बुशली भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। इस कारण रोहताश बेहोश हो गया।

बाद में परिजनों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते रोहताश को हिसार के निजी अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ितों के बयान और एमएलआर के आधार पर थाना पुलिस ने बड़ा सागर, छोटा सागर, साहिल, अजय, आलू चाट, मुरली, काकड़ू, मस्ताना और बुशली सहित सात अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें