फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोटस स्कूल के दो चौकीदारों को बंधक बना मारपीट, स्कूल संपत्ति को किया बर्बाद

विज्ञापन
लोटस इंटरनेशनल स्कूल में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
उकलाना मंडी। दौलतपुर रोड स्थित फतेहचंद कॉलोनी के लोटस इंटरनेशनल स्कूल में रविवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने स्कूल में घुसकर स्कूल संपत्ति को बर्बाद किया। इस दौरान स्कूल में तैनात चौकीदार सत्यवान व राजकुमार से मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमशों ने प्रिसिंपल, चेयरमैन, स्टाफ व अन्य कमरों की अलमारियों को तोड़कर उनका सामान बिखेर दिया। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि बदमाशा किसी नीयत से स्कूल में घुसे थे।
विज्ञापन

स्कूल के चेयरमैन महेंद्र कुनर ने बताया कि स्कूल का एक चौकीदार दो बजे के करीब राउंड पर था। दूसरा चौकीदार कक्ष में था। बदमाशों ने पहले सत्यवान से मारपीट की और उसे बांधकर दूसरे चौकीदार राजकुमार को दबोच लिया और उसके भी हाथ पांव बांधकर उनको एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने दोनों के मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद अलमारियों के ताले तोड़कर सामान व फाइलें बिखेर दी। सुबह करीब पांच बजे हलचल बंद हुई तो चौकीदारों ने खुद को किसी तरह खोला और घर पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। चेयरमैन महेंद्र कुन्नर ने बताया कि इस वारदात को लेकर उन्हें किसी तरह की किसी पर शंका नहीं है। सीसीटीवी कैमरों की साइड तबदील की गई हैं और सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क को चेक किया जा रहा है शायद उसमें कुछ तथ्य उपलब्ध हो सकें। मौके पर एक लोहे की रॉड बरामद हुई है। उकलाना थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। अभी सीसीटीवी की हार्ड डिस्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें