फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नेशनल हाईवे नौ पर गांव सोरखी में 26 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे दो अंडरपास और सर्विस लेन रोड

विज्ञापन
सोरखी में हाईवे से गुजरता बाइक सवार। 
विज्ञापन
हांसी। नेशनल हाईवे नौ पर गांव सोरखी में 26 करोड़ रुपये की लागत से 6 लेन के दो अंडरपास बनाए जाएंगे। साथ में सर्विस लेन रोड बनेगा। अंडरपास के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टेंडर लगा दिया है। हालांकि यहां के लिए पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स ने फ्लाइओवर बनाने की मांग की थी। लेकिन एनएचएआई की तरफ से अंडरपास बनाए जा रहे हैं। अंडरपास के बनने से यहां पर होने वाले हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

अंडरपास बनाने के लिए टेंडर 11 दिसंबर को खोला जाएगा। उसके बाद अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी। अंडरपास दो जगहों पर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही गांव के रास्ते के लिए सर्विस रोड भी बनाया जाएगा। टेंडर लेने वाली एजेंसी को निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा करना होगा साथ ही इसकी 10 वर्ष तक मरम्मत व देखभाल करनी होगी। सोरखी में फ्लाइओवर की मांग ग्रामीणों ने बीते वर्ष पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स के समक्ष रखी थी।
सोरखी में तीव्र मोड़ होने के कारण हादसों का डर बना रहता है। यहां पर कई हादसे भी हो चुके हैं। इसके चलते ग्रामीणों ने मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर डीपी वत्स केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे और सोरखी में फ्लाइओवर बनाने की मांग की थी। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भी तब कहा था कि फ्लाइओवर के लिए मंजूरी मिल गई है। लेकिन फ्लाइओवर की जगह पर अब यहां पर दो अंडरपास बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



तीव्र मोड व ब्रेकर पर हो चुके हादसे
सोरखी में हिसार रोड पर बस स्टॉपेज के पास एक तीव्र मोड़ है। साथ ही यहां पर एक ब्रेकर भी बना हुआ है। ब्रेकर ग्राम पंचायत ने बनाया है। ग्राम पंचायत का कहना है कि हाईवे पर वाहन तेज गति से दौड़ते हैं। इसके चलते यहां पर कई ग्रामीण हादसों का शिकार हो चुके हैं। हादसे न हो इसलिए ब्रेकर बनाया गया है। लेकिन ब्रेकर की वजह से यहां कई हादसे हो चुके हैं। इस ब्रेकर पर 15 सितंबर को स्कूटी सवार एक महिला की मौत हुई थी। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके अलावा कई हादसों में कई बाइक चालक घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन


सोरखी में अंडरपास बनाने के लिए टेंडर लगा दिया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे।- नितिन मंगला, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें